बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज में नहीं मिले 5 लाख और गाड़ी, प्रेग्नेंट बहू को जहर देकर मार डाला

दहेज में नहीं मिले 5 लाख और गाड़ी, प्रेग्नेंट बहू को जहर देकर मार डाला

NALANDA : जिले में एक प्रेग्नेंट महिला की संदिग्ध परिस्थिति में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने बेटी को जहर देकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। घटना जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि दहेज के लोभी ससुरालवालो ने महिला को हार्लिक्स में जहर देकर उसे पिला दिया। जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बताया जा रहा है कि महिला की चार महीने पहले ही शादी हुई थी और वह प्रेग्नेंट थी। इस मामले को लेकर लहेरी थाना में ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। घटना के संबंध बताया गया है कि पावापुरी ओपी क्षेत्र के घोसरावां-विशुनपुर गांव निवासी श्रवण कुमारकी बेटी खुशबू की शादी इसी साल अप्रैल महीनें में नालंदा कॉलोनी मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद पता चला कि नौकरी करने का झांसा देकर शादी कर लिया था। शादी के बाद से ही ससुरालवाले 5 लाख रुपये, पलंग व बाइक दहेज के रूप में मांगने का दबाव बनाते थे। इनकार करने पर पति, सास और ननद उसके साथ मारपीट की जाती थी। 

मृतिका के मां ने बताया कि बीती रात उसका फोन आया कि सास और उसकी ननद ने पहले उसके साथमारपीट किया। उसके बाद हॉर्लिक्स पीने के लिए दिया है, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई है। इस बात की सूचना मिलते ही वे लोग ससुराल पहुंचे, जहां पता चला कि वह अस्पताल में है। जब हमलोग अस्पताल पहुंचे तो देखा कि मेरी बेटी मरी पड़ी है और ससुराल वाले फरार थे। जिसके बाद उनलोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

वहीं थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि निजी क्लीनिक में महिला की मौत हुई है। परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतिका के पिता ने  दामाद समेत 7 लोगों को आरोपी बनाया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मामले का खुलासा हो पायेगा। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Suggested News