बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाबालिग प्रेमी युगल की घर के अंदर फांसी के फंदे से झूलती मिली लाश, गांव में सनसनी

नाबालिग प्रेमी युगल की घर के अंदर फांसी के फंदे से झूलती मिली लाश, गांव में सनसनी

Sasaram :  रोहतास जिले से एक ब़ड़ी घटना सामने आई है। जहां एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना के बाद दोनो के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है। 

घटना के संबंद में बताया गया है जिले के नौहट्टा थाना अंतर्गत दारानगर गांव में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों एक ही गांव के निवासी थे। 

बताया जा रहा है दोनो ने एक ही कमरे में एक ही फांसी के फंदे से झूल गए। इधर जानकारी मिलते ही गांव वालों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़कर प्रेमी युगल के शवों को अपने कब्जे में लिया। दोनों के परिजनों का कहना है कि उन दोनों के प्रेम प्रसंग का कोई जानकारी नहीं है। सबसे बड़ी बात है कि दोनों नाबालिग है। 

लड़की उम्र 17 साल के आसपास और लड़के की उम्र भी 18 से कम बताई जा रही है।  

मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के घर में उस समय कोई पुरुष सदस्य नहीं था। लड़की के पिता तथा भाई उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में मजदूरी करते हैं। घर में लड़की के मां तथा भाभी ही है। 

वही लड़का रूपम पासवान दारानगर के ही पीड़ाबाद के जनार्दन पासवान का पुत्र था तथा तीन भाइयों में सबसे छोटा था। 

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दूर दराज के परिजन भी आ गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी है।

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट

Suggested News