बांस बेचने बांसवाड़ी में गई महिला की संदिग्ध परिस्थिती में मिली लाश, परिजनों में लगाया हत्या का आरोप

CHHAPRA: छपरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक महिला की शव को देखा। महिला की शव गांव के ही बांसवाड़ी में था। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया है।
दरअसल, यह मामला जिले के मढ़ौरा थानाक्षेत्र के तेजपुरवां शुक्लटोला स्थित एक बांसवाड़ी का है। जहां 70 वर्षीय महिला का शव ग्रामीणों ने देखा । जिसके बाद में इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
बता दें कि, सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक महिला शुक्ल टोला निवासी राम एकबाल शुक्ला की पत्नी चंदा कुंवर बताई जाती है। जो सोमवार की संध्या कुछ लोगों के साथ बांस बेचने के लिए बांसवाड़ी में आई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी।
वहीं परिजनों ने महिला की खोजबीन की। लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिली। जानकारी अनुसार अगली सुबह मंगलवार को शौच के लिए निकले हुए ग्रामीणों ने महिला का शव बांसवाड़ी में देखा तो इसकी सुचना परिजनों को दिया और परिजनों ने पुलिस को बताई। पुलिस के अनुसार महिला के गले में साड़ी का फंदा लगा था। लेकिन लोगों का कहना है कि उसकी हत्या की गयी है और गुमराह करने के इरादा से गले में फंदा लगा दिया गया है।