बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रायगढ़ में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव,पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

रायगढ़ में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव,पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

RAIGARH:  जिले के  हारुबेरा रेलवे स्टेशन के नजदीक  गुंदली  खरैया में   आज   मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश बरामद हुई। महिला का सर कटा हुआ था। वहीं मौके से पुलिस ने मंगलसूत्र और पायल बरामद किया। 

मृतिका की पहचान जिले के नौवा बगीचा निवासी अमर महतो की पत्नी  पिंकी देवी के रूप में हुई। 

इधर मृतिका के पिता के पिता अरुण महतो  उसकी  ससुराल वालों द्वारा हत्या किये जाने की आशंका जताई हैं।  पिता का कहना  है कि ससुराल वाले हमेशा उसकी  बेटी  को  प्रताड़ित  किया करते थे। जिसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। 

इधर मृतिका  के पिता के बयान पर पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज  मामले की  जांच में जुटी है। 


Suggested News