गोपालगंज में संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ युवक का शव, पत्नी के अवैध सबंध से था परेशान, भाई ने भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

GOPALGANJ: गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शुक्रबलिया गांव में एक 24 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया है। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान शुक्रबलिया गांव निवासी स्वर्गीय रामनाथ सिंह का 24 वर्षीय बेटा भीम सिंह के रूप में की गई।
दरअसल, घटना के संदर्भ में मृतक का भाई प्रेमचंद्र ने बताया कि रविवार की सुबह उसकी भाभी यानी मृतक की पत्नी उसके पास पहुंची और उसने बताया की उसका पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक की पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध था। उसका पति मृतक भीम सिंह लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था। पत्नी के व्यवहार में बदलाव देख कर उसके मां अपने बेटे को सारी बाते भी बताई। बताया जा रहा कि करीब दो वर्षो से दोनों के बीच अवैध संबंध था।
वहीं इसकी जानकारी पाकर भीम सिंह पिछले एक माह पूर्व अपने घर लुधियाना से घर पहुंचा था लेकिन पति के आने के बाद वह फिर दस दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई और तीन दिन पहले वह घर आई थी। जिसके बाद पति पत्नी में विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी पति से नाराज थी। मृतक के भाई ने बताया कि उसे शक है की उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है।
बता दें कि मृतक तीन भाईयों में मांझील था। मृतक की एक तीन वर्ष की बेटी और पांच वर्ष का बेटा है। जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। वहीं इस मामले में फुलवरिया थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि फांसी के फंदे से लटका हुआ शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पारिवारिक कलह में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक आवेदन प्राप्त नही हुआ है।