बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में 5 दिनों से गायब युवक का मिला शव, परिजनों ने अवैध संबंध को लेकर हत्या का लगाया आरोप

नालंदा में 5 दिनों से गायब युवक का मिला शव, परिजनों ने अवैध संबंध को लेकर हत्या का लगाया आरोप

NALANDA : जिले के मानपुर थाना इलाके के केवलबीघा गांव में पिछले 5 दोनों से गायब युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है। मृतक रामदेव चौहान का 33 वर्षीय पुत्र मुकेश चौहान है। अवैध संबंध में युवक की पीट-पीटकर हत्या की बात बताई जा रही हैं।

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पिछले 30 नवंबर से युवक घर से गायब था । इस संबध में 4 दिसंबर को मृतका की पत्नी ने गांव की एक महिला और उसके पति के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज कराई। मामला दर्ज होने पर पुलिस अनुसंधान कर रही थी। इसी बीच युवक का शव बरामद हुआ। 

बताया जा रहा है की जिस झोपड़ी से युवक का शव बरामद हुआ है वहां आरोपी को कुछ ग्रामीणों ने देखा था। मृतक का आरोपी की पत्नी से अवैध सम्बन्ध बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की इसी कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया है। वहीँ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News