बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू-तेजस्वी का किया बचाव : सुधाकर सिंह ने ईडी की चार्जशीट को बताया रद्दी का कागज, कोर्ट में सिरे से हो जाएगा खारिज

लालू-तेजस्वी का किया बचाव : सुधाकर सिंह ने ईडी की चार्जशीट को बताया रद्दी का कागज, कोर्ट में सिरे से हो जाएगा खारिज

NEW DELHI : लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में आज ईडी ने लालू -तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ बक्सर सांसद सुधाकर सिंह दोनों नेताओं के बचाव में उतर आएं हैं। उन्होंने चार्जशीट को रद्दी का कागज बताया है। जिसका कोई महत्व नहीं है। 

सुधाकर सिंह ने कहा कि यह ऐसा मुद्दा है, जो कभी खत्म नहीं होगा, 20 साल में ईडी ने तीसरी बार चार्जशीट दायर कियाहै। दो बार पहले भी खारिज हो चुकी है। एक बार फिर 1 हजार के रद्दी के कागज को खारिज कर दिया जाएगा। बक्सर सांसद ने कहा कि ईडी अपनी विश्वसनियता खो चुकी है। यह ईमानदार संस्थान की छवि नहीं रही है। यह सिर्फ बदले की कार्रवाई से काम किया जा रहा है। यह नरेंद्र मोदी की पॉलिटिकल विंग बनकर रह गई है। 

कम उम्र में तेजस्वी यादव के पास करोड़ों की संपत्ति होने के सम्राट चौधरी के आरोपों का बचाव करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई, यह मुद्दा नहीं है। अगर तेजस्वी ने गलत तरीके से कमाई की है तो देश में आयकर विभाग है। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। तो ईडी कहां से कार्रवाई कर सकती है। यह सिर्फ भाजपा की साजिश है कि अपने विरोधियों को परेशान करने का।

भाजपा को बताया जेल

सुधाकर सिंह ने कहा पिछले 10 साल में भाजपा विपक्ष के नेताओं को भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते रहे हैं। कई नेताओं पर खुद प्रधानमंत्री ने कुछ लोगों को देश का भ्रष्टतम नेता बताया। फिर कुछ महीने बाद यही लोग भाजपा के जेल में चले गए। यह ऐसा जेल है,  जहां से सभी भ्रष्टाचारियों को लेकर देश की सत्ता को कंट्रोल किया जाता है।


Editor's Picks