बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 फरवरी को वोटिंग, जानिए इलेक्शन शेड्यूल

 दिल्ली विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 फरवरी को वोटिंग, जानिए इलेक्शन शेड्यूल

NEW DELHI: दिल्ली विधानसभा के लिए आज चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है।दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक साथ  8 फरवरी को वोटिंग होगी। 11 फरवरी को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। 

दिल्ली में आमआदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। दिल्ली में 13,750 बूथों पर मतदान होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव का शेड्यूल -

नोटिफिकेशन - 14 जनवरी

नॉमिनेशन की आखिरी तारीख – 21 जनवरी

स्क्रूटनी – 23 जनवरी

नामांकन वापस लेने की तारीख - 24 जनवरी

वोटिंग - 8 फरवरी

नतीजे - 11 फरवरी

बता दें कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रचा था, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ तीन सीटें हासिल की थीं तो 15 सालों तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस शून्य पर सिमट गई थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में 1.46 करोड़ मतदाता हैं। इस बाबत दिल्ली चुनाव के लिए कई विशेष इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में वोट फीसद कम हो गया था। इस बार मतदान बढ़ाने के लिए कई तरह के कदम उठाए गए हैं।इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान फीसद बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।



Suggested News