बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली अग्निकांड में बिहार के मृतकों की संख्या पहुंची 28, समस्तीपुर के 8 मजदूरों ने गंवाई जान, देखिए पूरी सूची

दिल्ली अग्निकांड में बिहार के मृतकों की संख्या पहुंची 28, समस्तीपुर के 8 मजदूरों ने गंवाई जान, देखिए पूरी सूची

PATNA: दिल्ली के अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में भीषणआग लगने से 43 लोगोंकी मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। मृतकों में सबसे ज्यादा बिहार के लोग बताए जा रहे हैं। बिहार के मृतकों की संख्या 28 पहुंच गई है। हादसे के बाद अपनों से संपर्क न होने के चलते उनके परिजन और परिचित भी परेशान हो रहे हैं।

दिल्ली के अग्निकांड हादसे में मरने वालों में बिहार के 28 लोगों की पहचान हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा समस्तीपुर के 9 लोग शामिल है। इसको लेकर सिंधिया थाना के हरिपुर और ब्रह्मपुर में मातम पसरा है। साजिद, सदर ए आलम, नाजिद, मन्नान, अनवर अताउल, महबूब और साजिद की मौत की पुष्टि हो गई है। बताया जा रहा है कि ये लोग चार माह पहले ही गांव से दिल्ली गए थे।

मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और सहरसा के लोगों की भी मौत इस हादसे में हुई है। शवों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि 100-150 लोग हादसे का शिकार हुई बिल्डिंग में काम करते थे। यहां बैग बनाने का भी काम होता था जहां मजदूर दिन रात काम करते थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग इन फैक्ट्रियों में काम करने वाले अपने परिचितों को तलाश करते हुए दिखे। अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक लोग अपनों की तलाश में भागते दिखे।

देखिए बिहार के मृतकों की पूरी सूची:

गौरतलब है कि दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में लगी आग में 43 लोगों की जान चली जाने के मामले में फैक्ट्री मालिकरेहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। इसके साथ ही पुलिस ने उसके मैनेजर फुरकान को भी अरेस्ट किया है। जानकारी के मुताबिक जिस फैक्ट्री में आग लगी, वह अवैध रूप से चल रही थी। रेहान पर आईपीसी की धारा 304 और 285 (लापरवाही) के तहत केस दर्ज किया गया है। धारा 304 का इस्तेमालगैरइरादतन हत्या के लिए किया जाता है। दोषी साबित होने पर 10 वर्ष की जेल या आजीवन कारावास और आर्थिक दंड का प्रावधान है।


Suggested News