बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा जाएंगे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, यादव वोटरों को लामबंद करने की करेंगे कोशिश, लालू भी यहीं करते थे अपनी जनसभा

मोकामा जाएंगे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, यादव वोटरों को लामबंद करने की करेंगे कोशिश, लालू भी यहीं करते थे अपनी जनसभा

PATNA : बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 1 नवम्बर को मोकामा में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। मोकामा विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी नीलम देवी के पक्ष में तेजस्वी प्रचार करेंगे। वे मोकामा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे मोकामा टाल के घोसवरी पंचायत के रामनगर आएंगे। 


रामनगर और गोसाईंगांव में बड़ी संख्या में यादव मतदाता बताये जा रहे हैं। साथ ही टाल के 8 पंचायतों का यह प्रमुख मिलान बिंदु भी है। ऐसे में मोकामा टाल के मतदाताओं को महागठबंधन के पक्ष में एकजुट करने के लिए तेजस्वी यादव की यह जनसभा बेहद अहम मानी जा रही है। 

तेजस्वी यादव की दूसरी जनसभा मोकामा के मेकरा में होनी है। मेकरा, कन्हाईपुर, ममरखाबाद, सहित पंडारक प्रखंड के कई यादव बहुल गांव मेकरा के आसपास हैं। लालू यादव भी मोकामा में सबसे ज्यादा मेकरा ही आए हैं। अब तेजस्वी भी अपने पिता की तरह ही मेकरा से जुड़ाव को और मजबूत करने की पहल की दिशा में बढ़ा रहे हैं। तेजस्वी के साथ महागठबंधन के अन्य घटक दलों के कई वरिष्ठ नेता भी रह सकते हैं। 

मोकामा में दो यादव बहुल गांवो में तेजस्वी के आने से इसे राजद के परम्परागत वोट बैंक को मजबूत करने के प्रयास के तौर भी देखा जा रहा है। साथ ही कर्मवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया के भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी को समर्थन करने से यादवों में जो बिखराव की बातें हो रही हैं उसे भी तेजस्वी के दौरे से गोलबंद किया जाएगा। गौरतलब है की मोकामा में 3 नवम्बर को उपचुनाव है।

प्रियदर्शन शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News