बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देवेंद्र फडणवीस बने बिहार के चुनाव प्रभारी, JP नड्डा ने आधिकारिक तौर पर किया ऐलान....

देवेंद्र फडणवीस बने बिहार के चुनाव प्रभारी, JP नड्डा ने आधिकारिक तौर पर किया ऐलान....

Patna : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आधिकारिक तौर पर बिहार बीजेपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आधिकारिक तौर पर आज इस पर मुहर लगाई है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने यह जानकारी दी है।

बता दें, देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव प्रभारी बनाने का अधिकारिक एलान भले आज हुआ है लेकिन उन्हें बिहार चुनाव में लाने का फैसला  पहले ही भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया था। भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फडणवीस की जोड़ी ने महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव  में भी बढ़िया नतीजे लाने में कामयाब हुई थी। जिसे देखते हुए बिहार विधान सभा चुनाव की जिम्मेवारी उन्हें सौंपने का फैसला लिया गया था। कोर कमिटी में उनके बिहार चुनाव प्रभारी बनाने के फैसले के तुरंत बाद फडणवीस बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव हो गये थे।  

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस बिहार का दौरा भी कर चुके हैं।वे तीन दिनों तक बिहार में रहकर पार्टी के कई कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं।वे पार्टी की मीटिंग में लगातार शामिल होते रहे हैं।

Suggested News