बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में 25 सालों से पूर्व मुखिया कर रहा गरीबों की मदद, जितिया के मौके पर सैकड़ों लोगों के बीच किया धोती और साड़ी का वितरण

गया में 25 सालों से पूर्व मुखिया कर रहा गरीबों की मदद, जितिया के मौके पर सैकड़ों लोगों के बीच किया धोती और साड़ी का वितरण

GAYA : गया में एक ऐसा शख्स है, जो गरीबों के लिए मसीहा कहलाता है। हम बात कर रहे हैं गया जिले के बाराचट्टी के रोहि पंचायत के पूर्व मुखिया नंदकिशोर यादव की, जो लोगों के दुख और परेशानियों मे उनकी हरसंभव मदद करते है। किसी की मौत में या किसी गरीब की बेटी की शादी हो या पैसे से किसी की मदद हो। हर समय तैयार रहने वाला गरीबों का मसीहा नंदकिशोर यादव है। सबने एक फरिस्ता के रूप में नंदकिशोर यादव को अपनी चौखट पर खड़ा पाया। 

इसी क्रम आज जीवितपुत्रिका व्रत यानि जितिया पर्व में लगातार 25 सालों से पूर्व मुखिया नंदकिशोर यादव जो गया जिले के बाराचट्टी के रहने वाला है। हर साल गरीब और असहाय औरतों को साड़ी और बूढ़े लोगो को धोती के साथ नगद पैसे और भर पेट भोजन करवाते आ रहे है। हम आपको बता दे कि पूर्व मुखिया नंदकिशोर यादव करीब 600 सौ साड़ियों और कुछ धोतियों का गरीब और असहाय लोगो के बीच  वितरण किया। साथ ही साथ साथ भरपेट भोजन कराया। इस दौरान सभी लोग काफी खुश दिखे। 

एक और बात बता दे कि इस कार्यक्रम में कुछ मुस्लिम महिलाए भी दिखी जो साड़िया ले रही थी। इस पूरे कार्यक्रम मे कोई जातीय असमानता नहीं दिखा। जबकी जितिया हिन्दुओ का पर्व है। संतान के लम्बी आयु के लिए हिन्दु माताएं यह व्रत करती है। वही इस कार्यक्रम में बाराचट्टी के पूर्व विधायिका समता देवी भी शामिल हुई । वही इस संदर्भ में पूर्व मुखिया नंदकिशोर यादव ने बताया कि जितिया पर्व के अवसर पर गरीब और असहाय लोगो के बीच करीब 25 सालो से महिलाओं बीच साड़ी तथा बुजुर्ग के बीच धोती बाटने का काम करता हूँ। 

उन्होंने यह भी बताया कि जब हम मुखिया नहीं थे। फिर भी हम अपने गांव में ही लोगो के बीच साड़ी और धोती बाँटने का काम करते थे। जब हम मुखिया बने तो पूरे पंचायत को सर्वेक्षण कर के पूरे पंचायत के गरीब और असहाय लोगों के बीच आज 500 साड़ी तथा 100 पीस धोती बांटने का काम किए है। उन्होंने यह भी बताया की हम मुखिया चुनाव में हार गए है। उसके बाद भी आज गरीबों के बीच साड़ी और धोती बांटने का काम किए है। जबतक जिंदा रहेंगे। तबतक हम ये कार्य करते रहेंगे और हर समय गरीबों के लिए तत्पर रहेंगे।  

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News