बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जातीय जनगणना की तैयारियों में जुटा गया जिला प्रशासन, डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कई निर्देश दिए

जातीय जनगणना की तैयारियों में जुटा गया जिला प्रशासन, डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कई निर्देश दिए

GAYA : जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जाति आधारित जनगणना  के सफल संचालन हेतु कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी नगर परिषद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को बताया कि 7 जनवरी 2023  से जाति आधारित जनगणना प्रारंभ होने वाला है। इसलिए सभी कोषांग को अपने  दिए गए दायित्वों का अच्छी तरह से कार्यों को पूर्ण करें।

जाति आधारित जनगणना को सफल संचालन हेतु 10 कोषांग का गठन करते हुए वरीय पदाधिकारी, सम्बद्ध पदाधिकारी, कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता तथा नोडल पदाधिकारी स्थापना उप समाहर्ता को बनाया गया है। उन्हें गणना कार्य हेतु विभिन्न प्रकार के कर्मियों की नियुक्ति, उनकी उपस्थिति एवं संपूर्ण प्रबंधन कराने का निर्देश दिया है। विभिन्न कोषांग हेतु कर्मियों एवं अनु सेवकों की प्रतिनियुक्ति करना, समय-समय पर सामान्य प्रशासन विभाग बिहार द्वारा प्राप्त निर्देशों को अनुपालन कराने का जिम्मा दिया गया है। प्रिंटिंग कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी  तथा नोडल पदाधिकारी ज़िला कल्याण पदाधिकारी को बनाया गया है। प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी अमरेश कुमार वरीय उप समाहर्ता को बनाया गया है। सामग्री वितरण/ वापसी कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी नजारत उप समाहर्ता को बनाया गया है। गणना किट प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता तथा नोडल पदाधिकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को बनाया गया है।आईटी कोषांग के वरीय पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता गया सदर तथा नोडल पदाधिकारी अमित राजन वरीय उप समाहर्ता को बनाया गया है। वित्तीय प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता तथा नोडल पदाधिकारी वरीय कोषागार पदाधिकारी को बनाया गया है। अनुश्रवण कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी को बनाया गया है। प्रचार प्रसार कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को बनाया गया है। विधि व्यवस्था कोषांग के वरीय पदाधिकारी नगर आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी को बनाया गया है।

जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आपने अपने कोसांगो के पदाधिकारियों के साथ प्रतिदिन बैठक करते हुए कार्यों को ससमय में पोषण करवाएं। जातीय जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र के लिए सुपरवाइजर एवं प्रगणक की सूची उपलब्ध करावे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे कर्मियों की सूची उपलब्ध करावे, जो जातीय जनगणना आधारित मोबाइल ऐप का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना का कार्य मोबाइल ऐप गणना, प्रपत्र एवं पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। इसके लिए गणना कार्य से संबंधित तकनीकी बिंदुओं को देखते हुए यह कार्य को किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गणना कार्य के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। मास्टर ट्रेनर को बिपार्ड गया में प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं मास्टर ट्रेनरों द्वारा जिला स्तरीय प्रशिक्षण में जिला स्तरीय पदाधिकारियों, चार्ज पदाधिकारियों, सहायक चार्ज पदाधिकारियों, फील्ड ट्रेनरों तथा तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि 15 से 18 दिसंबर तक जिला स्तर पर नामित 9 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनमें अपर समाहर्ता गया, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, आईटी प्रबंधक, वरीय उप समाहर्ता अमृता ओशो, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता अमित राजन, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी असगर आलम खान, प्रणाली विश्लेषक एनआईसी तरुण कुमार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पश्चात 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक इन 9 पदाधिकारी द्वारा सभी चार्ज पदाधिकारी यथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी, फील्ड ट्रेनर को प्रशिक्षण जिला स्तर पर दिया जाएगा। इसके पश्चात सभी चार्ज पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियों एवं कर्मी को जाति आधारित जनगणना हेतु ट्रेनिंग दिया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जाति आधारित गणना हेतु सहायक, पर्यवेक्षक एवं अन्य गणना कर्मियों की नियुक्ति 5 दिनों के अंदर पूर्ण करें। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 2 दिनों के अंदर फील्ड ट्रेनर की सूची उपलब्ध करावे। इसके साथ ही ट्रेनिंग स्थल की भी सूची उपलब्ध करावे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कहा कि जिस तरह जिला स्तर पर कोषांग का गठन किया गया है, उसी प्रकार प्रखंड स्तर पर भी कोषांग का गठन करते हुए कार्यों को त्वरित गति से कार्य करावे।

गया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News