बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में आयोजित हुआ जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता, शेखपुरा का यह स्कूल रहा अव्वल

पटना में आयोजित हुआ जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता, शेखपुरा का यह स्कूल रहा अव्वल

SHEKHPURA: कला संस्कृति युवा विभाग, पटना के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शेखपुरा स्कूल अव्वल रहा। दरअसल, ताइक्वांडो एवं विभिन्न खेलों में संत मेरिस इंग्लिश स्कूल,बरबीघा शेखपूरा के अंडर -14 बालिका वर्ग में 32 से 35 किलो वर्ग में, सिमरन कुमारी ने रजत, 35 से 38 किलो वर्ग में रिया कुमारी ने स्वर्ण पदक, एवं अंडर -14 बालक वर्ग में, 30 से 35 किलो वर्ग में सनी कुमार ने रजत, 35 से 38 किलो वर्ग में हिमांशु कुमार ने रजत, 38 से 41 किलो वर्ग में आयुष कुमार ने रजत एवं 41 किलो से ऊपर वर्ग में सुमित कुमार ने कांस्य  पदक प्राप्त किया।

वहीं अंडर 17 बालिका वर्ग में 32 किलोग्राम से कम वर्ग में आशिया महमूद ने स्वर्ण पदक, 38 से 42 किलो वर्ग में प्रतिज्ञा कुमारी ने स्वर्ण, 35 से 38 किलो वर्ग में शीतल कुमारी ने रजत, 40 से 44 किलो वर्ग में साक्षी कुमारी ने स्वर्ण, गौरी कुमारी ने रजत, 44 से 46 किलो वर्ग में सुबुही शर्मा ने कांस्य, 46 से 49 किलो वर्ग में सानिया कुमारी ने कांस्य, 52 से 55 किलो वर्ग में अंजली कुमारी ने स्वर्ण, अंडर 17 -बालक वर्ग में , 38 से 41 किलो वर्ग में साहिल रजक ने स्वर्ण, पीयूष कुमार ने कांस्य, 41 से 45 किलो वर्ग में प्रिंस कुमार ने कांस्य, आलोक कुमार ने रजत, 45 से 48 किलो वर्ग में ऋषभ कुमार ने रजत, 48 से 51 किलो वर्ग में ओम शंकर कुमार ने रजत, आकाश कुमार ने कांस्य, 51 से 55 किलो वर्ग में सक्षम सिंह ने रजत, हर्ष राज ने कांस्य, 55 से 59 किलो वर्ग में नैतिक कुमार झा ने रजत, 59 से 63 किलो वर्ग में ओमकार कुमार ने स्वर्ण, प्रियतोश कुमार ने रजत, 63 से 68 किलो वर्ग में हर्ष कुमार ने स्वर्ण, सुमन सौरभ ने रजत, 68 से 73 किलो वर्ग में ऋषु राज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

अंडर-19 बालक वर्ग में 41 से 45 किलो वर्ग में सूरज कुमार ने स्वर्ण, राहुल कुमार ने रजत, राहुल ने कांस्य, 45 से 48 किलो वर्ग में आर्कश कुमार ने स्वर्ण, अंश कुमार ने रजत, 48 से 51 किलो वर्ग में सौरभ कुमार ने रजत, 51 से 55 किलो वर्ग में ऋषभ राज ने रजत, 55 से 59 किलो वर्ग में अवतार अभिषेक ने रजत, 59 से 63 किलो वर्ग में सौरव कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर रेस  अंडर- 14 बालिका वर्ग में अलमोल कुमारी ने स्वर्ण पदक, 600 मीटर अंडर 14  रेस में लकी राज ने स्वर्ण पदक,  सुहानी कुमारी अंडर - 14 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक, शालू कुमारी अंडर 14 में रजत पदक, शॉट पुट अंडर- 17 वर्ग में जिज्ञासा कुमारी ने स्वर्ण पदक, एवं अंडर -14 बालक वर्ग में लंबी छलांग में हरिओम कुमार ने स्वर्ण पदक, शॉट पुट में अंडर- 14 वर्ग में हरिओम कुमार ने स्वर्ण पदक, एवं ऊंची कूद अंडर-19 वर्ग में कुणाल कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

टीम इवेंट बालक अंडर -14 वर्ग में बॉलीबॉल में विजेता, बॉलीबॉल अंडर 19 बालक वर्ग में विजेता, बॉलीबॉल बालिका अंडर -14 वर्ग में विजेता, वहीं बालिका अंडर -17 खो खो में विजेता , कबड्डी बालक वर्ग अंडर -17 में विजेता, कबड्डी बालिका वर्ग अंडर -17 वर्ग में विजेता, ताइक्वांडो बालक वर्ग अंडर -14 वर्ग में विजेता हुआ। संस्थान के प्राचार्य प्रिंस पी जे एवं निर्देशिका दीप्ति के एस ने सभी खिलाड़ियों  के उज्जवल भविष्य की कामना कि और कोच शरद कुमार, राजीव रंजन कुमार एवं किरण कुमारी को बधाई दी।

Suggested News