बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मास्क अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सड़क पर उतर कर DM ने काटा जुर्माना

मास्क अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सड़क पर उतर कर DM ने काटा जुर्माना

BEGUSARAI : बेगूसराय में आज कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन की ओर से सख्ती दिखाई जा रही है. इसको लेकर आज खुद बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा सडकों पर दलबल के साथ उतरे और मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर जुर्माना किया. इस दौरान बिना मास्क घुमनेवाले लोगों में हडकंप मच गया. 

दरअसल बेगूसराय में कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में जहाँ माइकिंग की गई. वही खुद बेगूसराय के डीएम मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्त नजर आए. 

उस दौरान अधिकारियों के दल ने बड़ी संख्या में मास्क नहीं पहनने वालों का फाइन काटा.  जिलाधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों तक लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के साथ साथ लोगों का चालान भी काटा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि एक मात्र यही उपाय है. अगर घर से सड़कों पर लोग आ रहे हैं तो वे  मास्क जरूर लगाये. साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन जरूर करें. 

बताते चले कि बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव  मरीजों की संख्या पांच हजार से अधिक पार कर चुकी है. इसके चपेट में आने से 20 लोगो की मौत हो चुकी है.  इस संबंध में डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक ये अभियान चलाया जाएगा. खास तौर पर नियम की अवहेलना करने वालों दुकानदारों पर प्रशासन की खास नजर है. डीएम का कहना है कि प्रशासन सख्ती करेगी. 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट 

Suggested News