नवादा में इलाज कराने आई महिला को डॉक्टर ने दिया इंजेक्शन, बेहोश होने के बाद किया दुष्कर्म, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

NAWADA : बिहार के नवादा में भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टर की हैवानियत चेहरा देखने को मिला है। जहां एक प्राइवेट ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा चार बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बता दे कि कौवाकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके महिला गांव की ही डॉक्टर के पास दिखाने के लिए पहुंच गई।
डॉक्टर ने महिला को इलाज के लिए भर्ती किया और फिर महिला को बेहोशी का सुई लगा दिया। इसके बाद अपने ही क्लीनिक में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद वह गांव छोड़कर फरार हो गया है। जब महिला को इसकी जानकारी हुई तो महिला के द्वारा महिला थाना में दुष्कर्म करने वाले ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद जलाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
थाना प्रभारी अंशु प्रिया ने बताया है कि गांव के ही ग्रामीण प्राइवेट चिकित्सक मोहम्मद जलाल है। महिला ने आरोप लगे है कि बेहोशी का सुई लगाकर महिला के साथ दुष्कर्म की गई है। इस मामला में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।164 का बयान भी करवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आपको बता दे कि गांव के ही प्राइवेट ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की जाए और कठोर कार्रवाई की जाए। पता नहीं डॉक्टर के भेष में आकर ऐसे लोगों ने क्या कुछ किया है।
नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट