बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में जल्द शुरू हो जाएगी घरेलू हवाई यात्रा ! मुंगेर सांसद और विधायक की पहल से शुरु हुआ सर्वे का काम

मुंगेर में जल्द शुरू हो जाएगी घरेलू हवाई यात्रा ! मुंगेर सांसद और विधायक की पहल से शुरु हुआ सर्वे का काम

MUNGER: मुंगेर में लंबे समय से हवाई सेवा की मांग उठ रही थी। वहीं अब ताजा मिला जानकारी के अनुसार जल्द ही मुंगेर में हवाई सेवा शुरु होने वाली है। जानकारी अनुसार मुंगेर सांसद और विधायक की पहल पर सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। दरअसल, मुंगेर एक काफी पुराना और पौराणिक जिला है। साथ ही यहां योगाश्रम, आनंद मार्ग जैसे अंतर्राष्ट्रीय संस्था होने के कारण यहां कई देशों से शैलानी और योग की शिक्षा ग्रहण करने लोग आते रहते हैं। 

साथ ही यहां आईटीसी, जमालपुर रेल कारखाना होने के कारण अधिकारियों का मुंगेर आना जाना लगा रहता है। लेकिन मुंगेर में सफियाबाद स्थित हवाई अड्डा होने के बावजूद यहां से किसी प्रकार का हवाई सेवा शुरू नहीं होने के कारण मुंगेर का जो विकास होना चाहिए वो नहीं हो पा रहा है। जिससे मुंगेर की जनता लगातार मुंगेर में हवाई सेवा शुरू करने की मांग करते रहे है।

इस मांग का समर्थन स्थानीय सांसद और विधायक भी करते हुए मुंगेर को हवाई सेवा मिले इसको लेकर पहल कर रहे थे। अब वह पहल सफल होता दिख रहा है।  मुंगेर भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने बताया कि मुंगेर शहर वासियों के लिए यह खुशी का विषय है कि मुंगेर को अब हवाई मार्ग से भी जोड़ दिया जायेगा। 

जिसको ले अब सर्व का काम शुरू किया जा चुका है। मुंगेर सफियाबाद हवाई अड्डा से कर अन्य जगहों का भी सर्वे का काम अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा ताकि मुंगेर को जल्द से जल्द हवाई सेवा से जोड़ा जा सके। हवाई सेवा शुरु होने के बाद मुंगेर के लोगों को राहत मिलेगी। 

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट

Suggested News