बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नशे में धुत युवकों ने दसवीं क्लास के छात्र से की पैसे की डिमांड, नहीं देने पर मारी गोली

नशे में धुत युवकों ने दसवीं क्लास के छात्र से की पैसे की डिमांड, नहीं देने पर मारी गोली

BHAGALPUR : सबौर ममलखा में दसवीं के छात्र को गोली मारकर बदमाशों ने घायल कर दिया। घटना शनिवार की शाम सात बजे की बताई जा रही है। फिलहाल  उसे  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश में जुट गई है। घायल छात्र का नाम सूरज कुमार बताया गया है।

घायल सूरज ने बताया कि ब्राह्मण का एक घर रहने से हमलोगो को पूर्व से ही सताया जा रहा है उनलोगों की संख्या बहुत ज्यादा है हमलोग डरे रहते हैं। वहीं शराब के नशे में उनके घर पर तीन की संख्या में लोग पहुंचे। जो शराब के नशे में धूत थे। बताया गया कि तीनों ने कहा पांच हजार रुपया दो, नहीं देने पर जबरदस्ती करने लगा। नशे में धुत युवक ने सूरज कुमार झा को गाली गलौज करने लगा। जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने सूरज की मां पर भी हमला कर दिया। आसपास के लोग जब वहां पर इकट्ठा हुई तो नशे में धुत युवक ने सूरज कुमार के ऊपर गोली चला दी। जिसमें वह बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

आरोपियों की तलाश जारी

 इस  घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। सूत्रों की माने तो नशे में धूत होकर आए दिन लोग हथियार लेकर बेखौफ घूमते हैं। लेकिन इस पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही गाड़ी का बैटरी तो कई सामान चोरी कर लेते हैं। हालांकि घायल सूरज का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। गोली मारने आए तीनों बदमाश सबौर के नीरज मंडल आशीष मंडल और सूरज मंडल शामिल है।घटना के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए हालांकि पुलिस एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है!

Suggested News