बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में सुबह-सुबह हादसा : बीमार बेटी को लेने ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, सड़क पर बिखर गए लोथड़े

 बांका में सुबह-सुबह हादसा : बीमार बेटी को लेने ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, सड़क पर बिखर गए लोथड़े

BANKA : अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में कोल्डस्टोरेज के समीप हाइवा के चपेट में आने से बाइक चालक को बुरी तरह से कुचल दिया। युवक की पहचान सलेमपुर गांव के किशनदेव यादव (24 वर्ष )के रूप में की गई है। जबकि मार्निंग वाक कर रहे युवक भी हाइवा के चपेट में आने से जख्मी हो गया। जख्मी युवक अमरपुर बाजार निवासी विपिन दास है। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। 

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक पवई की ओर जा रहा था। इसी क्रम में सामने से तेजगति से आ रहे हाइवा चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक चालक को कुचल दिया। जिससे शव का पहचान करना भी मुश्किल हो गया। काफी देर बाद बाइक से शव का पहचान हो सकी।घटना के बाद हाइवा चालक मौके से गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। घटना को लेकर लगभग एक घंटे तक वाहनों का आवागमन पुरी तरह बाधित हो गया। घटनास्थल के के दोनों ओर भारी एवं यात्री वाहन की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर जनार्दन सिंह और दरोगा पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। 

मृतक युवक के भाई अरविंद यादव ने बताया कि उसका भाई किशन उर्फ कांशो यादव ससुराल चिरैया में बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना पर बाइक से उसे लाने जा रहा था। बाइक गांव के दूसरे लोग का था। जो घटना का शिकार हो गया। बताया कि वह पांच भाई था। जिसमें किशनदेव दूसरे नंबर पर था। एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। जिसमें लगभग एक वर्ष की लड़की है।घटना की सूचना मिलने पर पत्नी रोजी मां सुधा देवी सहित अन्य स्वजन मौके पर पहुंचे। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष विक्की कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर 

Suggested News