बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांव में खेल रहे बच्चों पर गिरी मिट्टी की दीवार, हादसे में दो साल की बच्ची की मौत, तीन गंभीर

गांव में खेल रहे बच्चों पर गिरी मिट्टी की दीवार, हादसे में दो साल की बच्ची की मौत, तीन गंभीर

NAWADA : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के लेगूर गांव में मिट्टी के दीवार गिरने से तीन बच्चे बुरी तरह से दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को निकाला गया। एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं चार बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे को लेकर बताया गया कि हादसे वाली जगह पर बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान पास में बनी मिट्टी की दीवार टूट कर सीधे इन बच्चों के ऊपर गिर गई। लोगों की सहायता से टूटी दीवार को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। जिसमें दो साल की बच्ची परी कुमारी पिता विनोद लाल की मौत हो गई। वहीं विनोद लाल का एक बेटा भी गंभीर बताया गया है।

तीन बच्चों की हालत भी सही नहीं 

इस हादसे में घायल बच्चों में गोलू पिता विनोद लाल (4साल), अंजली कुमारी पिता सुधीर लाल (12 साल), पूजा कुमारी पिता स्व. राजो लाल शामिल है। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं  जैसे इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामला की छानबीन में जुट गई है।



Suggested News