शिक्षा विभाग की अंतिम चेतावनी- निजी विद्यालयों ने अगर 17 अगस्त तक पोर्टल पर जानकारी नहीं दी तो एक्शन, अब तक सिर्फ 577 ने ही किया अपलोड...

शिक्षा विभाग की अंतिम चेतावनी- निजी विद्यालयों ने अगर 17 अगस

PATNA: शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. प्राइवेट स्कूल के संबंध में पूरी जानकारी शिक्षा विभाग के ज्ञानदीप पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया गया था. लेकिन अभी तक मात्र 577 निजी विद्यालयों की सूचना ज्ञानदीप पोर्टल पर अपलोड किया गया है. शिक्षा विभाग ने इसे संतोषजनक नहीं माना है. शिक्षा विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर निजी विद्लायल 17 अगस्त तक जानकारी नहीं देते हैं तो दंडात्मक कार्रवाई करें. 

शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्रा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. सूबे के सभी DEO को लिखे पत्र में निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने कहा है कि सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी निजी विद्यालय के संगठनों, संघ के नोडल अधिकारी के साथ बैठक करें.अपने-अपने जिले में संचालित सभी निजी विद्यालयों की सूचना ज्ञानदीप पोर्टल पर 17 अगस्त तक अपलोड करना सुनिश्चित करें.अगर जो निजी विद्यालय सूचना अपलोड नहीं करते हैं, वैसी स्थिति में जांच टीम के द्वारा संबंधित विद्यालय की सूचना लेकर जानकारी इकट्ठा करें. निर्धारित अवधि के बाद भी अगर किसी विद्यालय के द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल पर सूचना अपलोड नहीं किया जाता है तो आरटीई एक्ट एवं बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली-2011 की सुसंगत नियमों के तहत स्पष्टीकरण मांग कर दंडात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें.