रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, गया व्यवहार न्यायालय में दर्ज हुए 5 परिवाद

GAYA : बिहार के गया में राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ पांच परिवाद दायर कराए गए हैं। रामचरितमानस पर विवादित बयान के बाद यह परिवाद दायर कराया गया है। विभिन्न लोगों द्वारा अलग-अलग पांच परिवाद दायर किए गए हैं। अधिवक्ता की मानें, तो इसमें कुछ जमानतीय है और कुछ गैर जमानती धाराएं भी लगी हैं।


मंगलवार को दर्ज कराया गया 5 परिवाद 

मंगलवार को गया व्यवहार न्यायालय में 5 परिवाद शिक्षा मंत्री के खिलाफ दायर कराए गए हैं। एक परिवाद भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा के द्वारा कराया गया है। इसके अलावा चार अलग-अलग भी परिवाद दायर कराए गए हैं। 

Nsmch

शिक्षा मंत्री के बयान से आहत है हिंदू समाज

इस संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने बताया कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान से हिंदू समाज आहत है। उनके खिलाफ मंगलवार को पांच परिवाद दायर कराए गए हैं। जिनमें एक परिवाद उनके द्वारा भी दायर कराया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज इस तरह के बयान से आहत है। जो रामचरितमानस हर घर-घर में है। उस रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने ठेस पहुंचाई है। उन्हें अब तक इस्तीफा दे देना चाहिए था। धनराज शर्मा ने कहा कि गया व्यवहार न्यायालय में 5 परिवाद द्वारा कराए गए हैं। वहीं अनुमंडल स्तर पर भी परिवाद दायर कराए जाएंगे। 

रामचरितमानस का करेंगे पाठ

धनराज शर्मा ने बताया कि मंगलवार को रामचरितमानस का पाठ का आयोजन भी कराया गया है। यह आवेदन गया के गोलपत्थर स्थित हनुमान मंदिर के पास कराया जाएगा, जिसमें हिंदू समाज के हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। इसके लिए हर किसी को आमंत्रित किया जाता है। रामचरितमानस के विवादित बयान पर हर हाल में शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट