रिश्ता हुआ शर्मसार! सौतेले पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म, नशा खिलाकर करता था गंदा काम

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक सौतेला पिता अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। पहले उसे कोल्ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाता। फिर, उसके साथ गलत करता। कई दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा। लेकिन, जब मां को पता चला तो विरोध किया। इसपर उसकी भी पिटाई की गई। जिसके बाद किशोरी की मां ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। मामला जिले के मीनापुर थाना के पानापुर ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। 

एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में ओपी प्रभारी हरे राम पासवान का कहना है की मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है। किशोरी का भी मेडिकल जांच कराया जा रहा है। 

शीतल पेय में मिलाता था दवा

मामले में पीड़िता की मां ने बताया की आरोपी ट्रक चालक है। दो बेटी है। एक की शादी हो चुकी है। दूसरी अभी किशोर है। वह जब भी ट्रक चलाकर बाहर से आता तो अपने साथ कोल्ड्रिंक लेकर आता। रात को कोल्डड्रिंक बेटी को पीने के लिए देता। बेटी के इंकार करने डराता धमकाता। कई दिनों तक वह कोल्ड्रिंक दिया। जब भी वह  कोल्डड्रिंक पीती तो अगले दिन दोपहर में उठती। जिस दिन आरोपी घर नहीं रहता, उस दिन वह सुबह में उठती। 

Nsmch
NIHER

इस पर उन्हे शक होने लगा। बेटी से पूछा तो उसे कुछ याद नहीं रहता था। बोलती गहरे नींद में रहती है। कपड़े खुले रहते है। इसके बाद आरोपी को कोल्डड्रिंक देने से मना किया तो मारपीट किया। रात में बच्ची के साथ गलत करने लगा। जिसके बाद थाने में शिकायत करना पड़ा। 

पत्नी की मौत के बड़े भाई की बीवी से की शादी

महिला ने बताया की आरोपी की पत्नी की 10 साल पहले ही मृत्यु हो गई थी। जबकि, उसका भाई यानी मेरा पति कमाने के नाम पर दूसरे राज्य चला गया था। कई वर्ष बीत जाने के बाद भी वह नहीं आया। इस पर आरोपी ने उससे शादी कर ली। ताकि, दो बच्चियों का ख्याल रख सके। उसकी परवरिश कर सके। लेकिन, उसके मन में गंदगी थी। वह अपने ही सौतेली बेटी के साथ गलत करने लगा। आरोपी की अपनी बेटी नही है।