बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शारदीय नवरात्र का समापनः औरंगाबाद में महानवमी को उमड़े हजारों भक्त, पूजा पंडालो में अहले सुबह तक बनी रही रौनक

शारदीय नवरात्र का समापनः औरंगाबाद में महानवमी को उमड़े हजारों भक्त, पूजा पंडालो में अहले सुबह तक बनी रही रौनक

AURANGABAD: शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ ही शुक्रवार को देशभर में मां दुर्गा को विदाई दी जाएगी। बता दें, मान्यतानुसार, मां नवरात्रि के मौके पर अपने मायके आती हैं और दशहरा के दिन भक्त उनकी विधिपूर्वक- अश्रुपूर्ण भाव से विदाई करते हैं। इसी को लेकर देशभर के पूजा पंडालों और मंदिरों में महानवमी के मौके पर काफी भीड़ देखी गई।

बात करेंगे बिहार राज्य के औरंगाबाद की, जहां नवरात्रि के अंतिम दिन माता सिद्धिदात्री के पूजा अर्चना एवं हवन के साथ नवरात्रि की समाप्ति की गई। जिसके बाद माता के अंतिम दर्शन हेतु लोगों का हुजूम देर शाम से ही सड़कों पर उतरना शुरू हो गया, जो अहले सुबह तक जारी रहा। लोग मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन हेतु हजारों की संख्या में आते-जाते रहे। वहीं प्रशासनिक व्यवस्था भी इस मौके पर चुस्त-दुरूस्त नजर आई।

बड़े पैमाने पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जब इस बिंदु पर जिला परिवहन पदाधिकारी से वार्ता की गयी तो उन्होंने साफ शब्दों में बताया कि आज माता रानी के अंतिम दर्शन तथा पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। माता रानी के दर्शन को लेकर जहां लोग हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं स्थिति को नियंत्रण में रखने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सख्त वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है ताकि भीड़ पर नियंत्रण किया जा सके।

Suggested News