बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नोटों की गड्डियों को जलाने वाली धनकुबेर इंजीनियर की पत्नी पर भी केस दर्ज, निगरानी ने रेणु देवी पर कराया मुकदमा

नोटों की गड्डियों को जलाने वाली धनकुबेर इंजीनियर की पत्नी पर भी केस दर्ज, निगरानी ने रेणु देवी पर कराया मुकदमा

PATNA: धनकुबेर इंजीनियर अरविंद कुमार की पत्नी रेणु देवी के खिलाफ भी निगरानी ने केस कर्ज कराया है।इंजीनियर की पत्नी पर भ्रष्टाचार से संबंधित साक्ष्य. को मिटाने का आरोप है।

निगरानी विभाग ने राजधानी के राजीवनगर थाने में केस दर्ज करावाया है। रेणु देवी पर भ्रष्टाचार से सम्बंधित साक्ष्य मिटाने का आरोप है। निगरानी टीम को बाथरूम में नोट जलाने के साक्ष्य मिले थे,इसके बाद पत्नी भी लपेटे में आ गई।

बता दें कि पथ निर्माण विभाग कटिहार में बतौर कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित अरविंद कुमार  को निगरानी ने सोमवार को 16 लाख रू घूस लेते गिरफ्तार किया था।घूसखोर इंजीनियर की पत्नी ने साक्ष्य मिटाने के लिए नोटो की गड्डी को बाथरूम में ले जाकर जला दिया था और राख को बहा दिया था।

लेकिन रेणु देवी की सारी चालाकी के बाद भी भ्रष्ट इंजीनियर की पत्नी ने सबूत छोड़ दिए।उसी सबूत के आधार पर निगरानी ने धनकुबेर इंजीनियर की पत्नी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

Suggested News