बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में रिटायर्ड DSP की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

पटना में रिटायर्ड DSP की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

पटना : रिटायर्ड डीएसपी कृष्ण मोहन लाल की बहू प्रज्ञा देवी (28) ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात राजीव नगर थानांतर्गत रोड नंबर 17 में गुरुवार की देर रात हुई। अस्पताल ले जाने के दौरान प्रज्ञा ने दम तोड़ दिया। महिला के पति सुमित कुमार रांची में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। तीन दिनों पहले ही वे पटना से रांची गये थे। 

 इस घटना की खबर मिलने के बाद सुमित पटना पहुंच गये हैं। इधर, छानबीन में जुटी पुलिस ने महिला के शव को जब्त कर लिया है। उसे आईजीआईएमएस में सुरक्षित रख दिया गया है। प्रज्ञा के मायके वाले मुंबई में रहते हैं। शुक्रवार को उनके आने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। 

राजीव नगर थानाध्यक्ष निशांत कुमार सिंह ने बताया कि तीन महीने पहले महिला के भाई की मुंबई में संदेहास्पद मौत हो गयी थी। उसी वक्त से वह डिप्रेशन में रहती थी। प्रथम दृष्टया डिप्रेशन के कारण महिला के आत्महत्या करने की बात सामने आयी है। 

प्रज्ञा, उसकी सास और दो बेटे गुरुवार को एक साथ सो रहे थे। देर रात तीन बजे सास की नींद खुली तो उन्होंने प्रज्ञा को बिस्तर पर नहीं देखा। शक होने पर सास ने आवाज लगायी तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे छत के ऊपर बने कमरे की ओर गयी तो भीतर से धुआं निकलते देखा। कमरे में झांकने के बाद पता चला कि महिला ने खुद को आग लगा ली है। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही प्रज्ञा ने दम तोड़ दिया। 


Suggested News