बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व DGP पीके ठाकुर को नई जिम्मेवारी, नीतीश सरकार ने सूचना आयुक्त बनाया

पूर्व DGP पीके ठाकुर को नई जिम्मेवारी, नीतीश सरकार ने सूचना आयुक्त बनाया

PATNA : बिहार के पूर्व DGP पीके ठाकुर को नई जिम्मेवारी मिली है. नीतीश सरकार ने पीके ठाकुर को सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। पीके ठाकुर के अलावे रिटायर्ड IAS एनके सिन्हा को भी सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। 

पीके ठाकुर ने इसी साल किया था अवकाश प्राप्त 

बिहार के डीजीपी पद से पीके ठाकुर ने इसी साल अवकाश प्राप्त किया था. ऐसा माना जा रहा है की सरकार के अंदर बैठे लोग पीके ठाकुर को पसंद करते हैं और बीजेपी और जेडीयू दोनों खेमों में पीके ठाकुर की स्वीकार्यता रही है.  हालांकि नीतीश सरकार ने एक बार तो रिटायर्ड IPS आरआर वर्मा का नाम सूचना आयुक्त के लिए राजभवन भेज दिया था। लेकिन तत्कालीन राज्यपाल सतपाल मलिक ने आर आर वर्मा के नाम पर सहमति नहीं दी थी। अब लंबे इंतजार के बाद पीके ठाकुर को सूचना आयुक्त बनाया गया है। 

एनके सिन्हा भी बने सूचना आयुक्त

नीतीश सरकार ने पीके ठाकुर के अलावे रिटायर्ड IAS अधिकारी एनके सिन्हा को भी सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। एनके सिन्हा बिहार कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं। बिहार में परिवहन सचिव रहते हुए आरजेडी नेता साधु यादव से हुए विवाद के कारण सिन्हा सुर्खियों में रहे हैं। बाद में वह केंद्र सरकार के अंदर कई विभागों के सचिव रहे। एनके सिन्हा थोड़े दिनों पहले ही रिटायर्ड हुए हैं और अब सरकार ने उन्हें सूचना आयुक्त नियुक्त किया है।

Suggested News