बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुरु-शिष्य की प्राचीन परंपरा से ही भारत बनेगा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश

गुरु-शिष्य की प्राचीन परंपरा से ही भारत बनेगा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश

JAMUI : पूर्व सांसद डॉ.रामजी सिंह ने कहा कि गुरु-शिष्य की प्राचीन परम्परा से ही भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बन सकता है। उन्होंने पुरानी गुरुकुल व्यवस्था में गुरु भक्त आरुनी की कहानी सुनाते हुए कहा कि गुरु-शिष्य की इन्हीं परम्पराओं के कारण देश में राम, लक्ष्मण जैसे अनेक विभूति पैदा हुए। डॉ. सिंह गुरुवार को शहर के शिल्पा विवाह भवन में मैट्रिक व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

समारोह का आयोजन संवेदक संघ की ओर से किया गया था। सिमुलतला विद्यालय की सफलता को आदर्श व्यवस्था के साथ-साथ छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के परिश्रम का परिणाम बताते हुए कहा कि 98 फीसदी कामयाबी परिश्रम के बल पर ही प्राप्त की जाती है। 

नैतिकता, विद्या और भाषा का आदर्श स्थापित करना ही शिक्षा का सही मकसद होता है। डॉ. सिंह ने नालंदा और तक्षशीला की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत विश्वगुरु रहा है। इसके पहले प्रोत्साहन समारोह का उद्घाटन डॉ. रामजी सिंह, पूर्व लोक अभियोजक शिशिर दूबे, संवेदक संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव राजीव रंजन भालोटिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

प्रोत्साहन समारोह में इंटर और मैट्रिक की परीक्षा में बिहार के टॉप-10 में शामिल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को डॉ. ललित कुमार सिंह की कविता संग्रह तथा एक टैब भेंट किया गया। समारोह की अध्यक्षता संवेदक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन दूरदर्शन की एंकर सोनी सिंह ने किया।

अतिथियों को भी किया गया सम्मानित

प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के अलावा आगत अतिथियों को अंग वस्त्र तथा बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर थे मौजूद

प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह के दौरान डॉ. मनोज सिंह, डॉ. ललित कुमार सिंह, डॉ. सीएल सिंह, जेपी सेनानी राजेश सिंह, आईबी के आईसीओ आनंद मोहन, सहयोग शांति की उषा सिंह, मीरा सिंह, समाजसेवी भावानंद, ई. शंभूशरण, डॉ. जवाहर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


Suggested News