बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा के सचिव शैलेंद्र सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित, स्पीकर विजय सिन्हा ने बुके और शॉल भेंट कर किया सम्मानित

बिहार विधानसभा के सचिव शैलेंद्र सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित, स्पीकर विजय सिन्हा ने बुके और शॉल भेंट कर किया सम्मानित

पटना. बिहार विधानसभा के सचिव शैलेन्द्र सिंह के सम्मान में आज विधानसभा सचिवालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा सचिव शैलेंद्र सिंह को बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान स्पीकर विजय सिन्हा कहा कि शैलेंद्र सिंह ने विधान सभा में अपने छोटे से कार्यकाल में अपनी सकारात्मक, रचनात्मक, लगनशील और सक्रिय भूमिका से अमिट छाप छोड़ी है। वे एक कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी हैं। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। वहीं विधान सभा सचिव शैलेन्द्र सिंह ने अपने कार्यालय के दौरान स्पीकर विजय सिन्हा द्वारा किये गये मार्गदर्शन के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और सभा  सचिवालय के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा किये गये सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। 

इस मौके पर बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधान सभा के संयुक्त सचिव पवन कुमार पाण्डेय तथा सभा सचिवालय के पदाधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। बिहार विधानसभा के संयुक्त सचिव पवन कुमार पाण्डेय को विधानसभा का प्रभारी सचिव बनाया गया है।

Suggested News