बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के डॉ. दु:खन राम डीएवी पब्लिक स्कूल में 12 वीं के छात्रों को दी गयी विदाई, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

पटना के डॉ. दु:खन राम डीएवी पब्लिक स्कूल में 12 वीं के छात्रों को दी गयी विदाई, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

PATNA : दानापुर स्थित डॉक्टर दु:खन राम डीएवी पब्लिक स्कूल गोला रोड में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग के साथ दायित्व निर्वहन स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर हो रहा था। 

जबकि बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में विद्यालय से अलग होने का गम और सुनहरे भविष्य का भाव विशेष रूप से झलक रहा था। इस मौके पर हवन, दीप प्रज्वलन तथा अन्य सामान्य औपचारिकता के बाद कार्यक्रम आरंभ हुआ। जिसके बाद रैंप वॉक, नृत्य संगीत भाग्यशाली विजेता आदि कार्यक्रम देख सभी आह्लादित हो रहे थे। 

विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार साहू विद्यार्थियों को सफलता की ऊंचाइयों के साथ उनके आनंद में जीवन के प्रति भी आशान्वित थे। इतने ऊंचे उठो कि जितना उठा गगन है- काव्य पंक्ति के साथ उन्होंने वाणी को विराम दिया। डॉक्टर डी राम डीएवी का आदर्श के खिताब से साहिल कुमार, रौनक कुमार, आदित्य कुमार, प्रियंका प्राख्या, आरुषि श्री तानिया सिन्हा को सुशोभित किया गया। 

11वीं कक्षा के रुद्रांश, वैष्णवी, अस्मिता, हर्ष आदि सहभागिता स्पष्ट रूप से दिख रही थी। स्मृति चिन्ह और उपाधि प्रदान कर कार्यक्रम को यादगार बनाया गया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Suggested News