बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में सुबह सुबह अपराधियों ने कोर्ट जाने के दौरान शख्स को सरेराह मारी गोली, हालत नाजुक

पटना में सुबह सुबह अपराधियों ने कोर्ट जाने के दौरान शख्स को सरेराह मारी गोली, हालत नाजुक

पटना। राजधानी पटना में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। बेखौफ अपराधियों ने बुधवार को राजधानी में सरेराह कोर्ट जाने के दौरान रास्ते में शख्स को घेरकर गोली मार दी है। घटना के बाद अपराधी हथियार चमकाते हुए फरार हो गये। गोली लगने से घायल शख्स को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि दरियापुर निवासी राम छापित राम बुधवार की सुबह पालीगंज कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने घेरकर राम छापित राम को गोली मार दी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद परिजन और पालीगंज थाने के पुलिस घटनास्थल पहुंची और जख्मी राम छापित राम को इलाज के लिए पालीगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है और परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। इधर, पालीगंज थानेदार विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जमीनी विवाद में राम छापित राम को गोली मारी गयी है। गोली मारने का आरोप बेटा और पोता पर लगा है। दोनों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। 

आरोपित से पूछताछ के बाद पूरा सच सामने आएगा।

Suggested News