VAISHALI : बिहार सरकार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना से सुपौल के लिए रवाना हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव पटना दीघा जेपी सेतु होते हुए हाजीपुर रामाशीष चौक पहुंचे। जहां राजद के महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद तेजस्वी यादव सुपौल के लिए प्रस्थान कर गए हैं। इस दौरान महुआ विधायक के अलावा राजद जिला अध्यक्ष बैजनाथ चंद्रवंशी, राजद नेता उपेंद्र यादव, बलिंदर दास समेत सैंकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया है। राजद कार्यकर्ता ने कहा की वे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव को देखना चाहते है। जिसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री कैसा हो तेजस्वी यादव जैसा होकर नारे भी राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाया गया।
वहीँ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पटना से सुपौल जाने के दौरान मुजफ्फरपुर जिले के अलग अलग जगहों पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री के गाड़ी रुकते ही कार्यकर्ताओ ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। उपमुख्यमंत्री यादव ने कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। साथ ही कार्यकर्ता तेजस्वी यादव जिन्दाबाद लगाते नज़र आए।
वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट