बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में ऑटो और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, हादसे में मौके पर ही किशोर की मौत, 2 महिलाएं गंभीर घायल

पटना में ऑटो और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, हादसे में मौके पर ही किशोर की मौत, 2 महिलाएं गंभीर घायल

पटना. पालीगंज मुख्य बाजार में रविवार दोपहर को ट्रैक्टर और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक नाबालिग लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 2 महिला बुरी तरह घायल हो गई हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल महिलाओं को इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार एक ऑटो विक्रम से पालीगंज की तरफ जा रही थी। इसी क्रम में धरहरा मोड़ के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे तेज ट्रैक्टर ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार सनी कुमार (14 वर्ष ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दादी मधेश्वरी देवी (75 वर्ष) बुरी तरह घायल हो गए। साथ ही ऑटो में सवार एक अन्य महिला रेखा देवी (52 वर्ष) भी बुरी तक घायल हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। इस बीच ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पालीगंज थाने को दी। पालीगंज थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि महेश्वर प्रसाद नौबतपुर निवासी के बेटे सनी कुमार अपनी दादी के साथ विक्रम से पालीगंज ऑटो से जा रहा था। इसी क्रम में धरहरा मोड़ के पास यह हादसा हुआ।

Suggested News