बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

BEGUSARAI : बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है.

 बताते चलें कि डुमरी गांव निवासी कृष्ण नारायण सिंह का पुत्र विनोद सिंह और कुंदन सिंह के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है. आज इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें विनोद सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. 

इन दोनों का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल विनोद सिंह के परिजन ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर पुरानी लड़ाई चल रही थी. आज चापाकल पर पानी गिराने के विवाद को लेकर लड़ाई शुरू हुआ. कुंदन सिंह, उनका पुत्र उज्जवल, पुत्री काजल और पत्नी तनुजा ने विनोद सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका देवी को लाठी-डंडे और लोहे के खंती से मारपीट कर घायल कर दिया. 

घायल के परिजन ने बताया कि कुंदन सिंह और उनका पुत्र खंती से विनोद सिंह को जान से मारना चाहते थे. हालाँकि इस घटना में उनकी जान बच गई. इस घटना के सम्बन्ध में सिंघौल थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें दोनों भाई के बीच लड़ाई झगड़े की जानकारी मिली है. एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा. 

बेगूसराय से धनंजय झा की रिपोर्ट 


Suggested News