बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर निगम चुनाव के रंजीश में वार्ड प्रत्याशियों के दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, इलाके में तनाव की स्थिति

नगर निगम चुनाव के रंजीश में वार्ड प्रत्याशियों के दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, इलाके में तनाव की स्थिति

SASARAM :- रोहतास जिले के सासाराम नगर निगम के चुनाव को लेकर चुनावी रंजिश में पिस्टल लहराने की खबर शिवसागर थाना क्षेत्र के मोर सराय से आई है। जहां एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मोर-सराय के रहने वाले एक शख्स फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। 

वायरल वीडियो में गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। साथ ही एक शख्स हाथ में पिस्टल लहरा रहा है। बता दे कि आज नगर निगम के वार्ड नंबर-7 में दो वार्ड प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया। जिसमें कई लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली। बताया जाता है कि यह वीडियो उसी दौरान की है।

 वीडियो में दावा किया गया है कि पिस्टल लहराने वाला शख्स का नाम मुन्ना सिंह है। जो मोर सराय का रहने वाला है। जिसकी पहले से अपराधिक पृष्ठभूमि रही है।  इस दौरान मारपीट में घायल चार पांच लोगों को इलाज के लिए सासाराम को सदर अस्पताल में लाया गया। पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को भी है। देखते हैं इसमें क्या कार्रवाई होती हैं.....? फिलहाल मोर सराय गांव में तनाव है।

Suggested News