बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग, मामले की जांच में जुटी पुलिस

ARARIA : जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के रामघाट पंचायत के वार्ड संख्या एक में खेत जोतने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। तीखी बहस से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते उग्र रुप धारण कर लिया और दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं फायरिंग की सूचना मिलेत ही सीओ और थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच। मामले की जांच की। 

बताया जा रहा है कि रामघाट पंचायत के झरकाहा गांव के हलेश्वर, तपेश्वर यादव, मनबोध, प्रमोद, अनमोल यादव के बीच पहले से ही पेतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। तीन माह पूर्व भी जमीनी विवाद को लेकर नरपतगंज थाना में धारा 107 तथा 144 की कार्रवाई की गई थी। रविवार को एक पक्ष द्वारा खेत जोतने का प्रयास किया गया। इसके बाद दोनों के बीच झड़प हो गई और फिर एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई। 

इस मामले को लेकर एक पक्ष मनबोध यादव, प्रमोद यादव, अनमोल यादव ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगया है। हालांकि दूसरे पक्ष यह आरोप को गलत बताया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व से दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद बीच चल रहा है। गोली चलने की बात सामने आई है। इस बिंदु पर जांच चल रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ का कहना था कि पैतृक जमीन का बंटवारा नहीं होने के कारण पहले से विवाद चल रहा है।

Suggested News