बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नाला के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, घर के दरवाजे पर बैठी महिला को लगी गोली

BIHAR NEWS : नाला के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, घर के दरवाजे पर बैठी महिला को लगी गोली

PATNA : पटनासिटी के कोठिया गांव में दो पक्षो के बीच नाला का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी में तब्दील हो गया। मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव की है। घटना के बारे में स्थानीय लोगो ने बताया कि दो गोतिया किसी सार्वजनिक नाले को लेकर आपस मे उलझ पड़े और विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने भय व्याप्त करने के लिए हवा में गोली चला दी।

जिसके बाद पास में ही अपने घर के दरवाजे पर बैठी किसी अन्य महिला कंचन देवी के शरीर मे गोली का छर्रा जा लगा। जिसके बाद वह मामूली रूप से जख्मी हो गया। जिसे पास में ही इलाज़ हेतू ले जाया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लोग लेकर चले गए। 

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गयी है। जिसके बाद मौके वारदात पर पुलिस पहूंची हुई है और मामले की तफ्तीश में लगी हुई है। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की घटना की पुष्टि कर दी है।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News