बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में अपने ही जाल में फंसकर डूबने से मछुआरे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बेगूसराय में अपने ही जाल में फंसकर डूबने से मछुआरे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक मछुआरे की अपने ही जाल में फंस कर डूबने से मौत हो गई। घटना बखरी थाना क्षेत्र के चकहमीद पंचायत के खड़कचक गांव की है। जहाँ गोय घाट पर मछली पकड़ने के लिए जाल लगा रहे एक मछुआरे की डूबने से मौत हो गई है। मृतक जुगो मुखिया के पुत्र शत्रुघ्न  मुखिया बताए जाते है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम शत्रुघ्न  मुखिया मछली मारने गए हुए थे। जाल बिछाने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वो अपने ही जाल में फंस कर डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन शत्रुधन मुखिया का कहीं  कोई आता पता नही चल पाया। 

परिजनो ने फिर बुधवार के सुबह से ही उनकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद घाट के किनारे उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। बताया जाता है कि मृतक पिछले 5 सालों से मछली पकड़ने का काम करता था और इसी से अपने परिवार का गुजर-बसर करता था।

बेगूसराय से कृष्ण बल्लभ नारायण की रिपोर्ट  

Suggested News