बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महामारी के बीच आई अच्छी खबर, पहली बार 24 घंटे में 2.44 लाख लोग हुए ठीक, नए संक्रमितों की संख्या में भी आई गिरावट

महामारी के बीच आई अच्छी खबर, पहली बार 24 घंटे में 2.44 लाख लोग हुए ठीक, नए संक्रमितों की संख्या में भी आई गिरावट

PATNA : ऑक्सीजन और दवाओं की कमी से जूझ रहे देश के अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच लगभग दो सप्ताह बाद अच्छी खबर सामने आई है। देश में पहली पिछले 24 घंटे में 2 लाख 44 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी कमी आई है और पिछले 24 घंटे में 3.19 लाख मरीज मिले हैं। जबकि इससे एक दिन पहले 3.54 लाख नए मरीज मिले थे।  

देश में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 2 लाख 44 हजार 621 मरीज ठीक हुए हैं। 4 दिन बाद संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। आज 3.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 2,762 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मरीजों यानी इलाज करवा रहे लोगों की संख्या 28 लाख 75 हजार 041 है।

ठीक होनेवालों की संख्या में आ रही है तेजी
 23 अप्रैल से देशभर में रोजाना 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इस दिन 2.20 लाख, 24 अप्रैल को 2.15 लाख, 25 अप्रैल को 2.18 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। यानी इन चार दिनों में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या करीब 8.97 लाख से ज्यादा रही। इन दिनों में 13.15 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं।

Suggested News