गरीब संपर्क यात्रा को लेकर इमामगंज पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, कहा गरीब हूँ इसलिए भूदान की ज़मीन पर रहता हूँ

गरीब संपर्क यात्रा को लेकर इमामगंज पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, कहा गरीब हूँ इसलिए भूदान की ज़मीन पर रहता हूँ

GAYA : जिले के इमामगंज विधानसभा में स्थानिय विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माँझी अपने पुत्र बिहार सरकार मंत्री संतोष कुमार माँझी के साथ गरीब पद संपर्क यात्रा लेकर इमामगंज पहुँचे। जहां पूरे इमामगंज विधानसभा के अंतर्गत जगह जगह माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने मैगरा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की इस तरह का जनता का समर्थन से हमें एहसास हो गया की जनता केवल काम करने वाली को ही पसंद करती है। उन्होंने बताया की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में गरीबों की शिकायत मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच पाई।  जिसके लिए मैं गरीब सम्पर्क यात्रा के माध्यम से गरीबों की समस्या के लिए आवेदन मांग रहे हैं। इसके बाद गरीबो की समस्या लेकर सदन में उठाएंगे। जिससे गरीब को समस्या से निजात मिल सकेगा। 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा के मेरा बेटा संतोष लालच या सेट होने के लिए राजनीति नहीं कर रहा है। मेरा बेटा हर प्रकार से मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य है। वो प्रोफेसर है। साथ साथ उन्होंने कहा के मैं बिहार के मुख्यमंत्री के साथ हूँ वे जहां भी जाएंगे मैं वहीं जाऊंगा। साथ साथ उन्होंने कहा की जब मैं मुख्यमंत्री बना था तो पूरा बिहार हमारा कार्यकाल देखा था की कैसे खूबसूरती के साथ राज्य चलाया था। 

पत्रकारों के सवाल पर कहा की पुनः मौका मिला तो बचे काम को पूरा कर दूंगा। इसके एलावे गया के भाजपा के पूर्व सांसद हरी माँझी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की गरीब पद यात्रा पर राजनीति निशाना साधा था की वे गरीब पद यात्रा लेकर चले हैं और गरीब की हकमारी कर रहे हैं। वहीं इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा के पहले इसे वे साबित करें। इसके बाद तुरंत कहा की मैं गरीब हूँ इसलिए भूदान की ज़मीन में रहते हैं। लेकिन वे अपने लोगों को भूदान की ज़मीन दिलवाकर होटल बनवा दिया। उनके बारे में वो नहीं बोलेंगे।  क्योंकि वे उनका मुंह बंद कर देगा। इस पद यात्रा के दौरान हम नेता परवेज़ खान,ज़ैदी खान, बीरेंद्र दाँगी, सबलू खान, अजय साव,पूर्व मुखिया संजय साव,सरपंच प्रतिनिधि पिंकू लाल,सिद्धपुर की महिला समिति पूजा सागर, पुत्तन खान, रामप्रीत भारती,एकराम खान,रूबी देवी,जिलाध्यक्ष नारायण माँझी, कारु सिंह, सिवान के राजन सिद्दीकी साहब,शायमसुन्दर प्रसाद,उपप्रमुख्य प्रतिनिधि अंटू सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Find Us on Facebook

Trending News