बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय की जयंती समारोह का हुआ आयोजन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय की जयंती समारोह का हुआ आयोजन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

PATNA : आज केबी सहाय जयंती आयोजन समिति के तत्वाधान में पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती गर्दनीबाग स्थित परमेश्वरी भवन में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय ने अपने कार्यकाल में जमींदारी उन्मूलन कर बिहार के लोगों को जमींदारों के आतंक से मुक्ति दिलाई थी। 

उन्होंने कहा की सही मायने में इसके बाद ही समाज में असल सामाजिक समरसता कायम हुआ। केबी सहाय ईमानदारी व सरलता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने समाज को एक करने में अपनी भूमिका निभाई। 

आज के जयंती कार्यक्रम में सवर्ण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा, पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा, जदयू नेता अमर सिन्हा, अवधेश प्रकाश प्रसाद सिन्हा, शालिनी सिन्हा, डॉ हेमंत कुमार, डॉ धीरज सिन्हा, आदित्य नारायण अंबर, अरुण कुमार, विकी निषाद, हंसिका दयाल, रुचि श्रीवास्तव, रश्मि, लता, सोनिया सिन्हा, नेहा सिन्हा, शंकर पटेल, जितेंद्र पटेल, नर्मदा देवी व मनोज निषाद सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

वंदना शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News