बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल जाने पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कसा तंज, कहा मुख्यमंत्री को खुद सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास नहीं

सीएम नीतीश के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल जाने पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कसा तंज, कहा मुख्यमंत्री को खुद सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास नहीं

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश कुमार के पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने हालांकि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तंज भी कसा है। सहनी ने आज अपने फेसबुक पोस्ट पर नीतीश कुमार के स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तबियत बिगड़ने का समाचार प्राप्त हुआ, मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

उन्होंने अपने पोस्ट आगे कहा कि मुख्यमंत्री जानते हैं कि उनके राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है, अगर ऐसा नहीं होता तो वह स्वयं का इलाज पटना के प्राइवेट अस्पताल मेदांता में न करा रहे होते। आप स्वयं 18 वर्षो से बिहार के मुख्यमंत्री उर्फ सुशासन बाबू होने के पश्चात् पटना राजधानी के किसी सरकारी अस्पताल पर अपना विश्वास नहीं दिखा पा रहे तो सोचिए ग्रामीण क्षेत्रों में क्या स्थिति होगी? पूर्व मंत्री सहनी ने आगे कहा कि आप सभी साधनों से परिपूर्ण है, आपके पास विकल्प है लेकिन गरीब-पिछड़ा के पास विकल्प नहीं होता है। जब उसका बच्चा बीमार होता है तब उसको मजबूरी में उन चरमराती व ध्वस्त व्यवस्था के बीच अपने बच्चे का इलाज कराना पड़ता है और निष्कर्ष यह निकलता है कि अंत में वह अपनी सांसें तोड़ देता है।

सहनी ने सीएम से आग्रह करते हुए कहा कि 13 करोड़ बिहार की जनता ने आपको बहुत आशाओं के साथ चुना है। आप उनके सपनों पर पानी मत फेरिए। एक बार बंद Ac कमरे से बाहर निकल कर देखिए। तब आपको गरीब के दु:ख-तकलीफ का एहसास होगा।

पूर्व मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को खुद सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। 18 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान  सीएम नीतीश कुमार प्राइवेट अस्पताल मेदांता में इलाज करवा रहे हैं। कहने को तो सरकार विकास का दंभ भरते स्वास्थ्य के विकास पर क्या कुछ नहीं कहती, लेकिन हकीकत सामने है।  काश! नीतीश कुमार जी प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल  PMCH या किसी अन्य अस्पताल  में अपना इलाज करवाते। शायद उन्हें भी प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था की सही स्थिति का पता चल पाता।

Suggested News