बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना, कहा पीएम मोदी को "पनौती" कहकर किया अपमानित

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना, कहा पीएम मोदी को "पनौती" कहकर किया अपमानित

GOPALGANJ : देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। लेकिन जिस प्रकार का राजनीति कांग्रेस कर रही है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ये बाते पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा। पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन आज गोपालगंज पहुँचे। जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उसके बाद एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की।

इस दौरान शाहनवाज ने कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच हुआ था। 10 मैच जीतने के बाद 11 वा मैच हमलोग नही जीत पाये। मैदान में कई बार जीत हार होती रहती है और देश के प्रधानमंत्री होस्ट कंट्री के प्रधानमंत्री के नाते वहाँ पहुँचे।

उन्होंने कहा की ऑस्ट्रेलिया हमसे अच्छा खेला व जीता। लेकिन जिस तरह कोंग्रेस राजनीति कर रही है। राहुल गांधी ने जिस तरह देश के प्रधानमंत्री को पनौती कहकर अपमानित किया। इससे यह साफ है कि कॉंग्रेस पार्टी खेल पर भी राजनीति करना चाहती है। जिस तरह के शब्द बोले यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा इसकी निंदा करती है।

उन्होंने कहा की हम यह मानते हैं कि देश के प्रधानमंत्री देश के लिए खुशकिस्मत है की इनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। कॉंग्रेस पार्टी को देश का भला देखा नही जाता। जब देश में कोई बड़ी कामयाबी होती वे मोदीजी को धन्यवाद नही देते हैं। लेकिन जब भी कोई नाकामी होती है। वे मोदीजी के नाम से जोड़कर और देश का व देश के प्रधानमंत्री जी का अपमान करते है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News