बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने चित्रगुप्त आदि मंदिर में की पूजा अर्चना, राज्य में की सुख समृद्धि की कामना

पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने चित्रगुप्त आदि मंदिर में की पूजा अर्चना, राज्य में की सुख समृद्धि की कामना

PATNA : भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा ने आज चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के  चित्रगुप्त पुजा पंडालो का भ्रमण कर ,आराधना की और समस्त बिहार वासियों को चित्रगुप्त पूजा ,भाई दूज की शुभकामना दी।

सिन्हा ने सर्वप्रथम अपने अन्नपूर्णा स्थित आवास पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। पूजा कराने हेतु हरिद्वार से आए आचार्य ब्रजमोहन शर्मा और पंडित गोपाल झा ने इसे संपन्न कराया। इसके उपरांत पटना के इंद्रपुरी, महेश नगर, आशियाना नगर खाजपुरा, लेखा नगर , खगोल अनिसाबाद, वेउर, महावीर नगर , गर्दनीबाग, यारपुर, चिरैयाटांड़,  अशोक नगर, कंकड़बाग, हनुमाननगर, चौक शिकारपुर,  सैदपुर , कदमकुआं , दरियापुर , लोहानीपुर, बांकीपुर,बोरिंग रोड सहित पटना के विभिन्न इलाकों में चित्रगुप्त पूजा समितियो द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी के पूजा पंडालों पर जाकर दर्शन किया।

सिन्हा ने आज पटनासिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर , नौजर घाट में जाकर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की। इसके साथ ही आज मंदिर में आए विशिष्ट अतिथियों और दूर दराज से आए चित्रांशो का स्वयं स्वागत किया। बता दें की भारत में भगवान चित्रगुप्त के भव्य मंदिरों में पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है जिसके प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष भी आर के सिन्हा है। 

इस बार पटना में लगभग 77 पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमायों स्थापित की गई है जिनका सार्वजनिक विसर्जन कल पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में बनाए कृतिम तालाब में किया जाएगा। कल सबसे पहले सभी मूर्तियां सहाय सदन ,तारामंडल के सामने में दिन में 11बजे एकत्रित होगी और वही से सभी एकसाथ पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त मंदिर के लिए विसर्जन हेतु प्रस्थान करेगी। सिन्हा का भी स्वागत सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष,महासचिव और सदस्यों द्वारा किया गया।

इस मौके पर सिन्हा के साथ चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव ,रणवीर,अभिषेक बिन्नी,सतीश राजू ,रंगनाथ भी रहे। इसके अलावा लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव के देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे दिल्ली से नवोदित कलाकार सृष्टि सिन्हा ने अपने गीतों से मन मोह लिया। इस दौरान सिन्हा के साथ डॉ. निर्मल कुमार श्रीवास्तव, अमेरिका से आये कुन्ना शशि सिन्हा, चेन्नई (तमिलनाडू) के कर्निगर चेम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष प्रभाकरण और दर्जनों कार्यकर्ता भी साथ रहे।

Suggested News