बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में शादी के मंडप से पति के साथ मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन, वोट देकर कहा- नागरिक का फर्ज किया पूरा

बांका में शादी के मंडप से पति के साथ मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन, वोट देकर कहा- नागरिक का फर्ज किया पूरा

BANKA : बांका के चांदन मतदान केंद्र पर शादी के जोड़े में पहुंचे नवदंपति आकर्षण का केंद्र बने रहे‌। चांदन पंचायत के वार्ड नंबर 11 की सुनील शर्मा की पुत्री निशा दुल्हन बनने के बाद ससुराल जाने से पहले कदम मतदान केंद्र पर रखा। 

दुल्हन शादी के जोड़े में पति के साथ आदर्श मध्य विद्यालय केंद्र पर जाकर इस महापर्व का हिस्सा में शामिल हुई। उन्होंने कहा पहले मतदान उसके बाद ससुराल। दुल्हन निशा ने यह संदेश दिया कि चुनाव आम आदमी के लिए कितना बड़ा महापर्व है।

दूल्हन ने लोगों को आगे आकर मतदान में भाग लेने का भी संदेश दिया। दुल्हन ने कहा की मतदान हमारा प्रथम कर्तव्य है। इसलिए ससुराल जाने के पहले पति के साथ लेकर मतदान केंद्र पहुंची हूँ। बूथ पर तैनात मतदान कर्मियों ने नवविवाहिता के इस कर्तव्य की भी प्रशंसा की।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News