बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CBI की विशेष अदालत में आज पेश होंगे यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, जानिए क्या है मामला......

CBI की विशेष अदालत में आज पेश होंगे यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, जानिए क्या है मामला......

NEWS4NATION DESK :  उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह आज लखनउ की सीबीआई कोर्ट में पेश होंगे। इस दौरान उन्हें हिरासत में लिया जायेगा। कल्याण सिंह की यह पेशी बाबरी विध्वंस मामले को लेकर है।

दरअसल सीबीआई की विशेष अदालत ने कल्याण सिंह को कोर्ट में पेश होने के लिए आदेश जारी किया है।  इस आदेश के मुताबिक, कल्याण सिंह को आज 27 सितंबर को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होना है। 

पेशी के दौरान कल्याण सिंह को कोर्ट की हिरासत में लिया जाएगा। उनकी यह हिरासत एक समान्य प्रक्रिया होगी। दरअसल  सामान्य न्यायिक प्रक्रिया के तहत आरोपी जब कोर्ट में आता है तो उसे सरेंडर माना जाता है। इसके बाद वो जमानत मिलने तक कोर्ट की हिरासत में  रहता है।  हालांकि माना जा रहा है कि कल्याण सिंह इस दौरान जमानत अर्जी भी दाखिल करेंगे। 

बता दें 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद का  विध्वंस कर दिया गया था। उस  दिन कारसेवकों ने महज 17 से 18 मिनट के अंदर ही बाबरी मस्जिद को ढाह दिया था। जिस वक्त यह घटना हुई थी उस समय उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी और मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे। वहीं घटना के बाद कल्याण सिंह समेत 13 लोगों के खिलाफ चार्जसीट दाखिल किया गया था।  


Suggested News