बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा चौथा कृषि रोड मैप 12 विभागों के लिए लोक धन लूटने का बना जरिया

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा चौथा कृषि रोड मैप 12 विभागों के लिए लोक धन लूटने का बना जरिया

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने चतुर्थ कृषि रोड मैप के आरंभ पर कहा है कि पूर्व के तीनों कृषि रोड मैप योजना विफल साबित हुई है। सरकार को उसे पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। सिन्हा ने कहा कि कृषि रोड मैप सरकार के 12 विभागों द्वारा धन उगाही का जरिया बन गया है। 

उन्होंने कहा की कृषि रोड मैप 2008 से शुरू हुआ। लेकिन अभी भी बिहार के किसान आमदनी में देश के सबसे निचले राज्यों में है। पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने खुलेआम कहा था कि विभाग में सभी चोर हैं। कृषि रोड मैप से किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ है।

सिन्हा ने कहा कि कृषि रोड मैप के तहत कृषि कैबिनेट भी बनाई गई थी। लेकिन पिछले कई वर्षों में उसकी बैठक नहीं हुई है। सिन्हा ने मुख्यमंत्री के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए कहा कि चौथ कृषि रोड मैप को उन्होंने अंतिम बताया है। 

सिन्हा ने कहा की जब योजनाएं कागज पर ही बनती है और कागज पर ही क्रियान्वयन होता है तो बाकी कृषि रोड मैप की तरह ही अंतिम कृषि रोड मैप का भी हश्र होगा। सिन्हा ने कहा कि सरकार चुनावी छलावा के रूप में कृषि रोड मैप का उपयोग कर रही है।

Suggested News