बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज से नए टाइम-टेबल के अनुसार संचालित होंगे प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग की भी होगी पूरी निगरानी

आज से नए टाइम-टेबल के अनुसार संचालित होंगे प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग की भी होगी पूरी निगरानी

PATNA : आज से बिहार की सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। न सिर्फ स्कूल समय पर खुलेंगे, बल्कि पूरे आठ घंटी की पढ़ाई होगी और समय पर छुट्टी होगी। इसके साथ ही आज से पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए मिशन दक्ष की भी शुरूआत हो रही है।

सरकारी स्कूल एक दिसंबर (शुक्रवार) से शिक्षा विभाग द्वारा लागू की गई नए टाइम-टेबल के अनुसार खुलेंगे। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सुबह नौ बजे से 3.30 बजे तक स्कूल संचालित होंगे। पुराने समय के अनुसार स्कूल सुबह 9.30 से चार बजे तक संचालित होते थे। शिक्षा विभाग ने यह निर्णय स्कूल खुलने एवं बंद होने के समय में भिन्नता को देखते हुए किया है।

स्कूल में दोपहर का भोजन 12.10 से 12:50 संचालित होगा

नई समय सारिणी के अनुसार प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन दोपहर 12.10 से 12:50 संचालित होगा। इससे पहले सुबह नौ बजे से 9.30 तक चेतना सत्र (प्रार्थना, योगाभ्यास, व्यायाम, ड्रिल) आयोजित की जाएगी। कुल मिलाकर सुबह 9.30 से लेकर 3.30 बजे तक कुल आठ घंटी पढ़ाई होगी। यानी एक घंटी 40 मिनट की होगी। 3.30 बजे स्कूल की छुट्टी कर दी जाएगी, लेकिन शिक्षक शाम पांच बजे तक स्कूल में बने रहेंगे। शिक्षक प्रतिदिन छह क्लास लेंगे। 

मिशन दक्ष भी आज से शुरू

सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के लिए मिशन दक्ष के तहत विशेष कक्षाएं प्रारंभ होगी। यह प्रतिदिन स्कूल की छुट्टी के बाद 3.30 बजे से 4.15 तक संचालित होगी। मिशन दक्ष, कक्षा के कमजोर बच्चों के लिए संचालित होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मिशन दक्ष के तहत प्रत्येक कक्षा से पढ़ने में कमजोर बच्चों को चयन किया गया है।

नहीं रद्द होंगी कक्षाएं

जारी निर्देश के अनुसार यदि विद्यालय में किसी कक्षा का बोर्ड / सेंटअप परीक्षा ली जा रही हो तो अन्य कक्षाओं को suspend नहीं किया जाएगा। अन्य कक्षाओं में अध्यापन का कार्य चलते रहना चाहिए। साथ ही शनिवार को विद्यालय में पूरे दिन गतिविधि रहेगी। भोजनावकाश तक अध्यापन का कार्य होगा। भोजनावकाश के बाद अभिभावकों के साथ बैठक एवं बाल संसद आयोजित की जाएगी।


Suggested News