बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जी-7 देशों की टोक्यो में बैठक, इजराइल-हमास युद्ध पर एक एकीकृत रुख की घोषणा करते हुए की हमास की निंदा , इस्राइल के साथ देंगे सदस्य देश

 जी-7  देशों की टोक्यो में बैठक, इजराइल-हमास युद्ध पर एक एकीकृत रुख की घोषणा करते हुए की हमास की निंदा , इस्राइल के साथ देंगे सदस्य देश

सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह के शीर्ष राजनयिकों ने बुधवार को टोक्यो में गहन बैठकों के बाद इजराइल-हमास युद्ध पर एक एकीकृत रुख की घोषणा करते हुए हमास की निंदा की, इस्राइल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया और गाजा पट्टी में प्रभावित लोगों को सहायता में तेजी लाने के लिए ‘मानवीय आधार पर संघर्ष रोकने’ का आह्वान किया। 

समूह सात (जी7) में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल हैं। इन देशों ने एक बयान में इस्राइल के खिलाफ हमास के हमलों की आलोचना की तथा फलस्तीन के लोगों के लिए भोजन, पानी, चिकित्सा देखभाल और आश्रय मुहैया कराने के लिए ‘तत्काल कदम’ उठाने पर जोर देने की मांग की। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और इटली के विदेश मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि वे तत्काल आवश्यक सहायता, नागरिकों की आवाजाही और बंधकों की रिहाई की सुविधा के लिए मानवीय आधार पर संघर्ष रोकने का समर्थन करते हैं। 

बता दें जी-7 दुनिया की सात सबसे बड़ी कथित विकसित और उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमरीका शामिल हैं। इसे ग्रुप ऑफ़ सेवन भी कहते हैं। समूह खुद को "कम्यूनिटी ऑफ़ वैल्यूज" यानी मूल्यों का आदर करने वाला समुदाय मानता है। स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की सुरक्षा, लोकतंत्र और क़ानून का शासन और समृद्धि और सतत विकास, इसके प्रमुख सिद्धांत हैं।

Suggested News