बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांव में खूनी झड़प, गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल, इस जिले का है मामला

गांव में खूनी झड़प, गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल, इस जिले का है मामला

दरभंगा।  जिले के जाले थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम दो गांव के लोगों के बीच विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। जिसमे पिता और पुत्र को गोली लगी है जिनका इलाज DMCH में चल रहा है। वहीं दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल है। 

दरअसल पूरा मामला है कि मिर्जापुर गांव के लोगों के साथ जाले उत्तरी पंचायत के मुखिया शमां परवीन के पति मो. ताज की कहासुनी हो गई जो मामला इतना भड़क गया कि दो गांवो के स्थानीयों के बीच खूनी झड़प शुरू हो गया। जिसके बाद झड़प से बात आगे बढ़ते हुये गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें पीठरिया गांव के पिता पुत्र को गोली लग गई। 20 वर्षीय अफजल को जहां जांघ में गोली लगी। वहीं पिता मो. अनवर को हाथ मे गोली लगी। इस झड़प में दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग जख्मी भी हो गये।

वही घायल मो अफजल झड़प के पीछे क्या कारण था नही जानकारी होने की बात बताई उसने कहा कि मुखिया पति के साथ विवाद हो रहा था आवाज सुन हम वहां पहुंचे थे। इतने में मिर्जापुर के ग्रामीणों द्वारा गोली फायर किया गया और हम को गोली लग गई। 

वही सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीठरिया चौर में मुखियापति का ट्यूवेल है जहां मुखियापति अपने माँ के साथ गये थे।वही मुखियापति के साथ आठ से दश लोग दुव्र्यवहार कर रहे थे उसी को छोड़ाने गये पिता पुत्र पर दूसरे पक्ष ने गोली चला दिया जिसमें दोनों जख्मी है दोनों खतरे से बाहर है।जिन लोगो ने गोलीबारी की है उन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।


Suggested News